मिल्स गोल्डकप फुटबॉल प्रतियोगिता बिराटनगर रानी में 25 मार्च चैत्र 11 से !

माला मिश्रा बिराटनगर । एक नंबर प्रदेश के बिराटनगर स्थित रानी के ऐतिहासिक जुट मिल मैदान में आगामी 25 मार्च चैत 11 से आठ दिवसीय मिल्स गोल्डकप फुटबॉल प्रतियोगिता होने जा रही है । उपरोक्त जानकारी पत्रकार सम्मेलन कर आयोजक मिल्स गोल्डकप फुटबाल ट्रस्ट का अध्यक्ष किशोर बहादुर शाही व गोल्डकप का संयोजक किशोर सुब्बा नेसंयुक्त रूप से दिया है ।

बताया 25 मार्च 11 चैत्र का उद्घाटन मैच गोधली क्लब धरान सुनसरी और उर्लवारी 11 मोरंग के बीच खेला जाएगा । प्रतियोगिता में विजेता टीम को दो लाख एक हजार नगद व ट्राफी तथा उप विजेता को एक लाख एक हजार नगद व ट्राफी दिया जाएगा ।

यह प्रतियोगिता दूसरा संस्करण है । प्रथम संस्करण में सशस्त्र प्रहरी बल पूर्वान्चल विजेता रहे थे वही उप विजेता साइनो स्पोर्ट्स क्लब रानी मिल्स एरिया थे । आयोजक के अनुसार 1 अप्रैल 18 चैत्र तक चलने बाली आठ दिवसीय प्रतियोगिता में आठ टीम भाग लेगा जिसमे करीब पच्चीस लाख तीन हजार रुपये खर्च आएगा । प्रतियोगिता का तैयारी शुरू हो गया है ।

