Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

नहीं चाहिए युद्ध कहते हैं गौतम बुद्ध : एल सी कुमार

 

 ‘युद्ध’

 

इसे पुकारा है जमीन पर उतारा है

 कितने हुए बेघर और कितनों को बेमौत मारा हैं

जीवन को रखो निर्मल व शुद्ध

नहीं चाहिए युद्ध, कहते हैं गौतम बुद्ध

 

महत्वकांक्षी आएं मेरी भी है शायद तुम्हारी भी हैं

करेंगे पूरी मिल बैठकर झांठ कर बांट कर

मिटायेंगे दूरियां दिलों की आपस में बैठकर

ना करेंगे तबाही अपने स्वार्थ और स्वाभिमान के लिए

करेंगे काम देश के निर्माण के लिए

आम जनता के समान आयुष्मान के लिए

यह भी पढें   पाकिस्तान ने तुर्की, कतर और इंडोनेशिया के साथ मिलकर ‘बद्र समझौता’किया

करो ऐसे काम और बन जाओ प्रबुद्ध

                      नहीं चाहिए युद्ध कहते हैं गौतम बुद्ध                                            

 लगता है समय चीजों को बनाने में

 फसलों को उगाने व पकाने में

 नौनिहालों को नौजवान बनाने में

और नौजवानों को देश प्रेमी बनाने में

 बस क्षणिक आत्म उल्लास के लिए

 कुछ ही समय लगता है सब को मिटाने में

करके तपस्या जहान बनाया है सभी कुछ इस में समाया है

ना करेंगे नष्ट इसको कर ले मन को शुद्ध

 नहीं चाहिए युद्ध कहते हैं गौतम बुद्ध

यह भी पढें   भारत विकास परिषद की पहल की चार विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने की सराहना

 

अगर हो गया युद्ध कुछ नहीं बच पाएगा

सब हो जाएगा नष्टअंधकार छा जाएगा

बिछड़ जाएगा मां का लाल और शहीद हो जाएगा

कोई पति अपनी पत्नी से ना मिल पाएगा

क्या होगाउन मासूमों का जिनका मूल अधिकार छिन जाएगा

बिना किसी गलती के उन सब का भविष्य मिट जाएगा

कल्पना करके रोता है मन दिल होता है छू वध

                                 नहीं चाहिए युद्ध कहते हैं गौतम बुद्ध

 

उजड़ी चीजों को बस आने में समय लगता है

यह भी पढें   थोरोंग ला दर्रे के रास्ते दो सप्ताह में 772 पर्यटक पहुंचे

 गिरी इमारतों को बनाने में समय लगता है

बिखरे हुए गांव को बस आने में समय लगता है

नहीं मिलता इंसान का जीवन बाजार में

इंसान का जीवन बनाने में समय लगता है

चलो मिल बैठे खोल दे दुश्मनी की गांठे

मिलकर बनाएंगे नई दुनिया करके आत्मग्लानि को शुद्ध

नहीं चाहिए युद्ध कहते हैं गौतम बुद्ध

 

  • एल सी कुमार

सहायक महाप्रबंधक

एनएमडीसी [भारत सरकार का उपक्रम]

दोणिमलै, बेल्लारी, कर्नाटक

 

 

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com