अध्यादेश द्वारा संवैधानिक नियुक्ति खारिज होगी : बास्कोटा
नेकपा एमाले के नेता गोकुल बाँस्कोटा ने कहा है कि केपी ओली नेतृत्व की सरकार ने अध्यादेश के द्वारा जो संवैधानिक नियुक्ति की थी वह खारिज होगी। एमाले पोलिटब्युरो सदस्य और पूर्वमन्त्री बाँस्कोटा ने रविवार को सामाजिक सञ्जाल फेसबुक में यह टिप्पणी की है।
ओली नेतृत्व की सरकार ने अध्यादेश मार्फत विभिन्न संवैधानिक आयोग में चार दर्जन से अधिक नियुक्ति की थी। उक्त नियुक्ति के विरुद्ध सर्वोच्च में डाले गए रिट पर संवैधानिक इजलास में सुनवाई हो रही है।

