Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान सैन्य अड्डे पर भीषण विष्फोट

 

उत्तरी पाकिस्तानी शहर सियालकोट में एक भीषण विस्फोट होने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार विस्फोट इतना तेज था की उसकी आवाज कई दूर तक सुनाई दी। द डेली मिलाप के संपादक ऋषि सूरी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उत्तरी पाकिस्तान के सियालकोट सैन्य अड्डे (sialkot military base) पर कई विस्फोट हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह एक गोला बारूद भंडारण क्षेत्र है जहां यह विस्फोट हुए हैं। वहां इस समय एक बड़ी आग जल रही है लेकिन अभी तक कारण का पता नहीं लगा है।
कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तानी सेना ने इस घटना पर अपना आधिकारिक बयान जारी किया है। जानकारी के अनुसार सेना की एक मिसाइल पीएल-15 के परीक्षण के दौरान यह हादसा हुआ है। बता दें कि ये परीक्षण पूरी तरह फेल रहा और यह मिसाइल बेकाबू होकर सियालकोट में जा गिरी। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है।
रिपोर्टों के अनुसार मिलिट्री बेस में गोला बारूद का स्टोरेज किया जाता था। इसी गोला बारूद की मौजूदगी के चलते वहां लगातार कई विस्फोट सुनाई दिए हैं। वहां की मीडिया के अनुसार कई लोगों ने इसको अपनी आंखों से होते हुए देखा और सोशल मीडिया पर भी इसकी वीडियो चल रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com