जयनगर कुर्था रेलवे का उद्घाटन की चर्चा जोरो पर, भाबाम श्री नीतेश कुमार को कोई जानकारी नहीं

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । वहु प्रतीक्षित जयनगर भाया जनकपुरधाम ‘कुर्था तक रेलवे का विधिवत उद्घाटन 2अप्रैल को भारतीय प्रधानमंत्री मोदी तथा नेपाल के प्रधानमंत्री शेरवहादुर देउवा करने की जानकारी नेपाल तथा भारत के कुछ अखवार में प्रमुखता से जगह दी है। लेकिन भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के बाणिज्य महादूत श्री नीतेश कुमार ने जानकारी दी हैं कि अभी तक इनकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
वैसे एक साल से इसके उद्घाटन को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। वैसे जयनगर से कुर्था तक इरकॉन द्वारा रेलवे का निर्माण 9माह पूर्व ही हो गया था। भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा तथा नेपाल के भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्री रेणु यादव को सुपुर्द कर दिया था। इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय सहित रेलवे के आला अधिकारियों भी जयनगर से कुर्था तक नेपाल रेलवे के महा प्रबंधक निरंजन झा के साथ दौरा कर चुके है।
कोंकण रेलवे के लोको पायलट सहित कई इंजीनियर भी आ चुके हैं। वे रेलवे कर्मचारी को प्रशिक्षण भी दिए है। विना यात्री के ट्रेन का परिचालन भी जारी है। इससे लोगो की उम्मीद भी जगी है। लेकिन दो अप्रैल को जयनगर से कुर्था तक रेल का उद्घाटन होता है या “भेड़िया आया भेड़िया आया वाली कहावत चरितार्थ होता है।

