Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस, एमाले और माओवादी को चुनाव में जीता कर देश विकास की सपना देखना मुर्खता हैः लिङदेन

 
राजेन्द्र लिङ्देन, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २६ मार्च । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के अध्यक्ष राजेन्द्र लिङदेन ने कहा है कि अब भी कांग्रेस, एमाले और माओवादी को चुनाव में जीता कर देश विकास की सपना देखना मुर्खता शिवाय और कुछ नहीं है । शनिबार काठमांडू में आयोजित कार्यकर्ता भेला तथा पार्टी प्रवेश कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उन्होंने यह भी कहा कि बिगत ३१ साल से देश में कांग्रेस, एमाले और माओवादी का ही शासन चलता आया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष लिङ्देन ने प्रश्न किया कि अगर वर्तमान प्रधानमन्त्री देउवा को ही ५ साल देश बनाने के लिए देते हैं तो क्या वह कर पाएंगे ? उन्होंने आगे कहा– ‘कांग्रेस, नेकपा एमाले और माओवादी को देश बनाने के लिए कितना समय लगेगा ? इस प्रश्न का जवाब इन पार्टी के नेताओं के पास नहीं है । आदर के साथ एक प्रश्न किया जाए– अब शेरबहादुर देउवा को कितना समय और कितनी कार्यकाल देने से वह देश बनाए पाएंगे ?’
अध्यक्ष लिङ्देन ने कहा कि मूलधार में आज जो पार्टी और नेता हैं, उन लोगों की दिमाग देश निर्माण के सवाल में शून्य हो चुकी है । उन्होंने आगे कहा– ‘ऐसे नेताओं को वोट देने से देश बननेवाला नहीं है । इन लोगों की दिमाग बंजर हो चुका है । अब इनमें फर्टिलिटी आनेवाली नहीं है और हम लोग धैर्य भी नहीं कर सकते ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com