Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पंजीकृत सभी पार्टियों के बीच गठबंधन हो जाती है तो भी एमाले की जीत होगीः ओली

 
केपीशर्मा ओली/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २६ मार्च । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने दावा किया है कि निर्वाचन आयोग में पंजीकृत सभी राजनीतिक पार्टियों के बीच गठबंधन कर एमाले के साथ चुनावी प्रतिस्पर्धा किया जाता है तो भी एमाले की जीत होनेवाली है । पार्टी संबंद्ध भातृ संगठन मुश्लीम इत्तेहाद की कार्यक्रम को आज शनिबार सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
पूर्व प्रधानमन्त्री भी रहे ओली ने कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए कहा– ‘एमाले विरुद्ध निर्मित सत्ता गठबंधन के बीच ही नहीं, निर्वाचन आयोग में पंजीकृत अन्य सभी राजनीतिक पार्टियों के बीच गठबंधन हो जाता है तो भी चुनावी प्रतिस्पर्धा में एमाले ही जीत हासिल करेगी । उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा इसके संबंध जानकार हैं ।’
अध्यक्ष ओली ने कहा कि देउवा ने अर्धसत्य को पहचान किया है । उन्होंने कहा– ‘देउवा जानते हैं, इसीलिए तो अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहते हैं– आप लोग क्या जानते हैं, एमाले कितनी ताकतदार है, एमाले के साथ अकेले ही प्रतिस्पर्धा करने के लिए आप लोग कैसे सोचते हैं ?’ अध्यक्ष ओली ने कहा कि यह सिर्फ अर्ध सत्य है । उन्होंने आगे कहा– ‘एमाले के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं किया जा सकता, यह सत्य है । लेकिन अर्ध सत्य है । सिर्फ सत्ता गठबंधन ही नहीं, सभी मिलकर भी एमाले पराजित नहीं करा पाएंगे, यह बात देउवा को पता नहीं है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

2 thoughts on “पंजीकृत सभी पार्टियों के बीच गठबंधन हो जाती है तो भी एमाले की जीत होगीः ओली

  1. सत्य निकली है ओलीजी बोली , ये अच्छे बेबसाई रहें है, डर भ्रम आक्रोश सामाजिक समरसता को बेच उत्तेजना को बोट में तब्दील करने का ..
    परन्तु दुर्भाग्य इनकी पोल नेपाल में खुलती जारही है ..
    गये माघ दिन 29 बाकि ..
    जय मधेशी राष्ट्रीयता .. 🙏🙏

  2. सत्य निकली है ओलीजी कि
    बोली , ये अच्छे बेबसाई रहें है, डर भ्रम आक्रोश सामाजिक समरसता को बेच उत्तेजना को बोट में तब्दील करने का ..
    परन्तु दुर्भाग्य इनकी पोल नेपाल में खुलती जारही है ..
    गये माघ दिन 29 बाकि ..
    जय मधेशी राष्ट्रीयता .. 🙏🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *