Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नव वर्ष 2079 शाके 1944 सौम्यायन याम्य गोल वसंत ऋतु

 

*!!श्री गणेशाय नमः!!*
*नव वर्ष 2079 शाके 1944 सौम्यायन याम्य गोल वसंत ऋतु सबके लिए मंगलमय हो! नव वर्ष में सबकी सभी मनोकामना पूर्ण हो…जय मां विंध्यवासिनी…!, हर हर महादेव….!🙏🌹🌸🌺🌹🙏*
*हिन्दू नव वर्ष – नव संवत्सर 2079 (नल) नामाब्द के साथ ही चैत्र वासंती नवरात्र का शुभारंभ 2 अप्रैल शनिवार, रेवती नक्षत्र, ऐंद्र योग, 2022 से हो रहा है।*
*इस वर्ष के राजा शनि, मंत्री गुरु, सस्येश सूर्य, दुर्गेश बुध, धनेश शनि, रसेश मंगल, धान्येश शुक्र, निरसेश शनि, फलेश बुध, और मेघेश बुध हैं। जो सबका सभी प्रकार से मंगल करेंगे। इसके साथ ही कलियुग का 5123 वर्ष बीत चुका। नए संवत्सर के नव वर्ष से भारत सम्पूर्ण विश्व मे विश्वगुरु का स्थान ले रहा है। विश्वशांति के साथ भारत पूर्व से व्याप्त महामारी के समूल नष्ट करने के लिए सम्पूर्ण विश्व की रक्षा हेतु अपने शोध से वैक्सीन तैयार कर सबकी मदद करने में आगे है।*

*2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक रहेगा चैत्र का वासंती नवरात्र!*

यह भी पढें   नबिल बैंक की 42वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न: 15.80% लाभांश का प्रस्ताव पारित

*इस साल चैत्र नवरात्र शनिवार के दिन से शुरु हो रहा हैं। इसलिए मां की सवारी अश्व यानी घोड़ा माना जाएगा। शास्त्रों में मां दुर्गा का अश्व पर आना गंभीर माना जाता है। भागवत पुराण के अनुसार, नवरात्रि पर मां दुर्गा जब घोड़े की सवारी करते हुए आती हैं तो इसका असर प्रकृति, देश आदि पर देखने को मिलता है।*

*हिन्दू नव वर्ष के साथ ही वासंती नवरात्र सबके लिए शुभद सुखद एवं मंगलमय होगी। माता विंध्यवासिनी इस वर्ष के नवरात्र व्रत से सबके साथ राष्ट्र विकास में सबका सहयोग करें। इस नवरात्र में पूर्व की भांति इस वर्ष भी विंध्य क्षेत्र में या अपने घर मे एकांत और पवित्र स्थल में कलश स्थापना कर शुद्ध सात्विक एवं पवित्र भावनाओं के साथ माता विंध्यवासिनी माहादुर्गा को नव दिनों तक विविध विधाओं व मंत्रों के अनुष्ठान विधि से प्रसन्न करें।*
*वासंती नवरात्र में होने वाला चैती छठ का नहाय खाय 5 अप्रैल मंगलवार को किया जाएगा। साथ ही खरना 6 अप्रैल बुधवार को, एवं डाला छठ 7 अप्रैल गुरुवार को सायं 5:15 से 5:50 तक सायं अर्घ्य देकर किया जाएगा। और रात्रि में माता कौशीकी की पूजा कर जागरण किया जाएगा। और साथ ही 8 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 5:35 पर प्रातः अर्घ्य प्रदान कर इस महाव्रत को सम्पन्न किया जाएगा। और नवरात्र व्रत का महानिशा पूजन भी इसी दिन 8 अप्रैल शुक्रवार को ही रात्रि 11:30 से 12 :45 तक सम्पन्न किया जाएगा। महाष्टमी व्रत 9 अप्रैल शनिवार को तथा महानवमी व्रत एवं नवरात्र व्रत का हवन 10 अप्रैल रविवार को किया जाएगा।*

यह भी पढें   पूर्व राष्ट्रपति भंडारी ने वरिष्ठ नेता पद की ली शपथ

*इस वर्ष नवरात्र व्रत का हवन पूजन प्रातः 4 बजे से ही प्रारम्भ कर रात्रि 12:00 तक सम्पन्न किया जाएगा।*

*इसके बाद दशमी पूजन, अपराजिता पूजन, जयंती ग्रहण, कलश विसर्जन एवं नवरात्र व्रत का पारण 11 अप्रैल सोमवार को किया जाएगा।*
*इस नवरात्र व्रत में अपनी एवं आप सबकी मनोकामना सिद्धि हेतु… महादेव एवं माता विंध्यवासिनी से मेरी नित्य निवेदन अपने विंध्य आश्रम यज्ञशाला से मंत्र प्रार्थना , नित्य उपासना एवं मातृ चरण वन्दना के साथ रहेगी।*
*माता विंध्यवासिनी एवं महादेव अपनी कृपा कर सबकी प्रसन्नता, जीवन लक्ष्य प्राप्ति के साथ सबकी समस्त कामनाओं को पूर्ण करें।*

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस की नई केंद्रीय कार्यसमिति के लिए मतदान अब तक जारी

*“हे चराचर जगत के स्वामी एवं स्वामिनी आप अपने सभी भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*
🙏🙏🙏🙏🙏
*आप सबके संपूर्ण मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए माता जी से हमारी विशेष प्रार्थना और नवरात्र के बाद सबके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
🌺🌸🌹🌸🌺
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍🏻 ✒✍🏻*

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*रजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड नं. 02, थाना:- कालीबाग ओ. पी. बेतिया, पश्चिम चम्पारण 845438*
*कभी भी व्हाट्सअप से संपर्क 9431093636*
*9934428775*,
(अहर्निशं सेवा महे)
*आवश्यक मे कॉल से संपर्क:-*
*7004427683*
*कॉल पर वार्तालाप समय:- प्रातः 6 से 10 बजे तक एवं रात्रि 7 से 11 बजे तक।*
*!!भवेत् तावत् शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com