गोधुली धरान को हराकर साइनो स्पोर्टस क्लब रानी ने जीत दर्ज किया

माला मिश्रा बिराटनगर । 1 नंबर प्रदेश के बिराटनगर रानी स्थित बिराटनगर जुट मिल मैदान में जारी दूसरा मिल्स गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को खेले गए प्रथम सेमीफाइनल फाइनल मैच गोधुली टीम धरान को हराकर साइनो स्पोर्ट्स क्लब रानी ने जीत दर्ज की । दोनो ही टीम गोल नही कर पाने पर निर्णायक ने सड एन्ड डेथ का निर्णय लिया । 10 पेलन्ति बॉल मारा गया जिसमें साइनो स्पोर्ट्स क्लब रानी ने 8- 9 से गोधुली धरान को हराया । विजेता टीम का गोलकिपर एंजल को निश्चल को अतिथि मोरंग व्यपार संघ का अध्यक्ष नवीन रिजाल ने नगद पुरस्कार, मेडल सहित मैन ऑफ दी मैच का खिताब दिया । आयोजक मिल्स गोल्डकप फुटबाल ट्रस्ट का अध्यक्ष किशोर बहादुर शाही व टूर्नामेंट संयोजक किशोर सुब्बा ने बताया अगला दूसरा सेमीफाइनल मैच गोलबाजार प्रतिभा फुटबॉल सिरहा और दमक फुटबॉल एकेडमी झापा के बीच खेला जाएगा ।

