Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जयनगर से कुर्था तक ट्रेन का परिचालन, होगी आर्थिक बचत, व्यापारियों को मिलेगा लाभ

 

जयनगर से नेपाल के कुर्था तक ट्रेन का परिचालन प्रारंभ हो जाने से दोनों देश के नागरिकों को आर्थिक बचत भी होगी। अभी सड़क मार्ग से जाने पर अधिक रुपये खर्च करने पर रहे हैं। साथ ही कई जगहों पर वाहन भी बदलना पड़ता है। जयनगर से जनकपुर तक सड़क मार्ग से जाने पर दो जगहों पर वाहन बदलना पड़ता है। साथ ही, बार्डर पर दोनों देश के सुरक्षा बलों द्वारा किए जाने वाले जांच का भी सामना करना पड़ता है। सड़क मार्ग से जनकपुर जाने में अभी करीब दो सौ रुपये खर्च हो जाते हैं, जबकि ट्रेन से अब लोग मात्र 43.75 रुपये के टिकट पर जनकपुर पहुंच सकते हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 अगस्त 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

इस रेलखंड पर ट्रेन का परिचालन प्रारंभ हो जाने से व्यापारियों को भी काफी लाभ होगा। जयनगर के व्यापारियों में खुशी की लहर है। यहां का व्यापार दशकों से नेपाली ग्राहकों पर टिका है। ट्रेन सेवा बंद हो जाने से यहां का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ था, लेकिन इसके फिर से पटरी पर आ जाने की उम्मीद है।  अभी जयनगर शहर में प्रतिदिन ढाई से तीन करोड़ का कारोबार होता है, जो बढ़कर चार करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

यह भी पढें   सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के मानद महारथी का पद और सम्मान

नेपाल-भारत के बीच जयनगर-कुर्था रेलखंड पर यात्री ट्रेन का परिचालन प्रारंभ होने से जयनगर शहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। इसका फायदा पूरे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। नेपाल के प्रमुख धार्मिक नगरी और मां जानकी की धरती जनकपुर तक एक बार फिर ट्रेन से श्रद्धालुओं को जाने की सुविधा मिलेगी। वहीं, जनकपुर जाने के लिए पूरे देश से लोग जयनगर पहुंचेंगे। इससे स्थानीय बाजार व होटल व्यवसाय को भी समृद्धि मिलेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com