स्वच्छ निर्वाचन के लियें नागरिक अभियान सुरू
नेपालगन्ज,(बाँक जिला) पवन जायसवाल, कार्तिक ४ गते
बाँके जिला में स्वच्छ निर्वाचन के लिये नेपालगञ्ज में नागरिक अभियान आइतवार से शुरू हुआ है ।
इन्सेक क्षेत्रीय कार्यालय नेपालगञ्ज के अयोजन में आयोजित “स्वच्छ निर्वाचन के लियें नागरिक अभियान २०७०” विषयक छलफल कार्यक्रम के सहभागिहयों ने स्वच्छ निर्वाचन के लियें बाँके जिला में विभिन्न कार्यक्रम करने का योजना बनाया है ।
आसन्न संविधानसभा निर्वाचन को हिंसा रहित बनाने तथा नेकपा–माओवादी द्वारा कात्तिक २५ गते से मंसीर ४ गते तक आह्वान किया गया आमहड्ताल निर्वाचन बहिष्कार लगायत के विषय में नेकपा–माओवादी के जिम्मेवार व्यक्तियों से र्काितक ५ गते नेपालगञ्ज में बैठक होने वाला है, इन्सेक के क्षेत्रीय संयोजक भोला महत ने जानकारी दिया ।
इसी तरह क्षेत्र तथा जिला में पर्यवेक्षण करने वाले संघसंस्था और अन्य सरोकार वालों निकायबीच कार्तिक १५ गते समन्वय समिति का गठन करने का योजना तय हुआ है ।
बाँके जिला में रहा चार निर्वाचन क्षेत्रों में मुख्य राजनीतिक दलों के उम्मेदवार, आमनागरिक और अन्य सरोकार वालों के बीच में विभिन्न संघसंस्थायों के सहकार्य में नागरिक सम्परिक्षण करने का भी निर्णय हुआ है । नागरिक सम्परिक्षण बाके जिला के खजुरा में कार्तिक ८ गते, नेपालगञ्ज में कार्तिक १३ गते और कम्दी गाबिस और बैजापुर गाबिस में दिपावली के बाद में तत्काल करने का योजना बनाया गया हिमराईटस के क्षेत्रीय संयोजक प्रकाश उपाध्याय ने जानकारी दिया ।
आचार संहिता उल्लङ्घन के विषय में तत्काल सचेत बनाने के लियें निर्वाचन आयोग के कार्यालय में जायें तथा मतदान सचेतना को प्रभावकारी बनाने के लियें संचारकर्मीयों से सहकार्य करने के लियें निर्णय हुआ है ।
कार्यक्रम में मध्य पश्चिमाञ्चल क्षेत्र इन्सेक के क्षेत्रीय संयोजक भोला महत ने निर्वाचन निकट होते ही अन्य क्षेत्रों के तुलना में मध्यपश्चिम क्षेत्र में निर्वाचन सम्बन्धी घटनाए बढने की जानकारी देते हुयें निर्वाचन पर्यवेक्षकों को भी पर्यवेक्षण करना चुनौती हो रहा है। पर्यवेक्षण और मतदाता शिक्षा को समन्वय और सहकार्यात्मक रूप में लेजाने के लियें सुझाव भी दिया ।
इन्सेक केन्द्रीय कार्यालय काठमाण्डौं के कार्यक्रम व्यवस्थापक सुशील चौधरी ने स्वच्छ निर्वाचन के लियें नागरिक अभियान आवश्यक रहा है बताते हुयें डिजिटल माध्यम से मतदातायों को सचेतना तथा अनुगमन करने के लियें ओर विभिन्न स्थानों में सार्वजनिक बहस करने का इन्सेक का विशेष योजना रहा है बताया ।
मुख्य निर्वाचन अधिकृत कार्यालय के आचारसहिंता अनुगमन एवम् सूचना अधिकृत ओम प्रकाश देवकोटा ने बा“के जिला में कुछ दलों के उम्मेदवारों ने आचारसहिंता उल्लङ्घन किया है पाया गया सच्चाने के लियें सचेत कराया गया तथा चाड पर्व के अवसर पर शुभकामनाए“ नाम में सखा गया डिजिटल व्यानरों को भी हटाया गया बताया । उन्हाें ने आचारसहिंता और मतदाता शिक्षा में निर्वाचन कार्यालय ने किया प्रयासों के बारे में अवगत कराया गया ।
अधिकृत देवकोटा ने चार निर्वाचन क्षेत्रों के ११ उम्मेदवारों को २२ सवारी साधन मात्र निर्वाचन कार्यालय में अभी तक दर्ता हेआ जानकारी दिया । बा“के जिला में ३८ दलों के १ सौं १५ उम्मेदवारों ने उम्मेदवारी दिया है तथा २ सौं ९६ मतदान केन्द्र रहा अधिकृत देवकोटा ने बताया ।
कार्यक्रम में सहभागियों ने उम्मेदवारों को ज्यादा तडकभडक करना नही होगा, जनताओं को प्रश्न करने का वातावारण बनान पडेया, उम्मेदवारों ने प्रतिवद्वता मार्फत जनता को भ्रम में लाने जैसा काम न करे , नैतिक रूप में दल को जिम्मेवारी लेना बाध्य बनाना पडेगा, जनताओं को सचेत हााोने के लियें, पर्यवेक्षण करने वाले संस्थाबीच समन्वय और सहकार्य होना, मिडिया अनुगमन करना, अधिकार के क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओंद्वारा स्थलगत अनुगमन करना, पर्यवेक्षण करते समय दलों को आर्थिक पक्षों को भी निगरानी में रखने के लियें सुझाव दिया ।
कार्यक्रम में अधिकारकर्मी, पर्यवेक्षण में संलग्न संघसंस्थाए“ कें प्रतिनिधि, कानुन व्यवसायी, संचारकर्मी, निर्वाचन आयोग के कार्यालय, पश्चिम तारा नेपाल, दलित अधिकारों के क्षेत्रों में कार्यरत संघसंस्था, राष्ट्रीय अपाङ्ग महासंघ, गैरसरकारी संस्था महासंघ लगायत के निकाय की सहभागिता रही ।

