Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

थापा दम्पत्ति का खोया हुआ समान प्राप्त ।

 

Purseनेपालगन्ज, (बाँके जिला) पवन जायसवाल, कार्तिक ६ गते ।रास्ते में मिला महत्वपूर्ण सामाग्री सरोकारवाला को शनिवार के दिन हस्तानतरणकिया गया ।
बाँके जिला के सीमावर्ती क्षेत्र रुपईडिहा से नेपालगन्ज की ओर आते समय पर चौलिका बाबा के पास मिला हुआ सामान के धनी काठमाण्डौ स्थित नेपाली सेना में कार्यरत सैनिक को हस्तान्तरण किया है।
जनमत अद्र्ध साप्ताहिक पत्रिका तथा दैनिक नेपालगन्ज के सम्वाददाता पवन जायसवाल ने नेपालगन्ज के चौलिक्का बाबा के पास शुक्रवार के दिन शाम को करीब ७ बजे मेन सडक पर पर्स और पर्स मे रहा महत्वपूर्ण कागजात के मालिक काठमाण्डौ वौद्ध–६ निवासी नेपाली सेना में कार्यरत प्रा.हु. प्रल्हाद थापा को हस्तान्तरण कर दिया है ।
प्रल्हाद थापा ने अपना महत्वपूर्ण कागजात सहित का पर्स खो दिया था । इसके लियें जिला प्रहरी
कार्यालय बाके में उजुरी दर्ता कराया गया था । पर्स में रहा सुर्खेत निवासी श्याम श्रेष्ठ के मोवाइल नम्बर में फोन करके जानकारी यह जानकारी दिया गया था । उसके बाद जनमत अद्र्ध साप्ताहिक पत्रिका के कार्यालय में बोलाकर उन को सामान ऊपलब्ध कराया गया ।
जनमत अद्र्ध साप्ताहिक के सम्पादक पूर्ण लाल चुके मार्फत् हस्तान्तरण किया गया सामानों में पर्स के अन्दर रहे विभिन्न तीन बैंकों का ए.टि.एम.कार्ड, काक्रेविहार विकास बैंक का रु. २० हजार का चेक, नगद रु.५८०। सवारी चालक तथा नेपाली सेना का परिचय– पत्र लगायत अन्य सामान था ।
शान्ति सेना में युगाण्डा का २ हजार और कंगो में कार्यरत रहते समय का ५०० का स्थानीय मुद्रा भी थापा को हस्तान्तरण किया गया ।
भारत के रुपईडिहा बाजार से नेपालगन्ज आते समय में रास्ते में मिला हुआ महत्वपूर्ण कागजात का पर्स खो जाने से परेशान में रहे थापा के दम्पत्ति ने पर्स का मोह खतम कर दीया था । अपना खोया हुआ सामान पाकर  थापा  दम्पत्ति बहुत ही खुशी व्यक्त किये थे । थापा के दम्पत्ति के साथ में १ लडकी और गोद में १ लडका था । रात में नेपालगन्ज बाजार के धम्बोझी स्थित शान्ती शाक्य लाज में ये लोग ठहरे थे लेकिन पर्स खो जाने से रात भर थापा दम्पत्ति  चिन्तिा में बेचैन थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *