Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सामूहिक यज्ञोपवित उपनयन विभिन्न अनुष्ठान के साथ सम्पन

 


सप्तरी तिलाठी से लौटकर माला मिश्रा ।
मैथिल ब्राह्मण महासभा गांव इकाई कमिटी तिलाठी के बैनर तले बुधवार को सामूहिक यज्ञोपवित ( उपनयन) बिभिन्न अनुष्ठान के साथ सम्पन हुआ । गांव इकाई कमिटी का अध्यक्ष रवि कांत झा का अध्यक्षता और वार्ड अध्यक्ष दिनेश्वर मिश्र के अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत तथा सम्मान कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मैथिल ब्राह्मण महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष समाजसेवी भगवान झा मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन भारत नेपाल मैत्री समाज जोगबनी का कार्यकारी अध्यक्ष माला मिश्रा ने किया । इस मौके पर बिराटनगर , राजविराज , हनुमाननगर , धरान , जनकपुर व जोगबनी सहित सीमावर्ती इलाका से पहुचे अतिथियों को मैथिल पाग व दोपटा से स्वागत व सम्मान किया गया । इस मौके पर मैथिल ब्राह्मण महासभा का सचिव इंद्रदेव मिश्र , मैथिल ब्राह्मण महासभा सप्तरी का जिलाध्यक्ष व सचिव क्रमशः राधवेंद्र मिश्र केशव कुमार झा , मैथिल ब्राह्मण महासभा युवा समिति बिराटनगर का अध्यक्ष मनोज मिश्र , राजविराज नगरपालिका का उप मेयर साधना झा , लोसपा नेता जयप्रकाश ठाकुर ,जसपा महिला नेत्री रंजू ठाकुर , बरिष्ठ पत्रकार द्वय अवधेश झा , जितेंद्र झा , विवेकानंद ठाकुर , शिक्षिका गायत्री मिश्र , देवेन्द्र झा, श्रुति झा , राजेश मिश्र उर्फ अविनाश, भाष्कर शर्मा, नेपाली कांग्रेस सप्तरी का युवा नेता समीर झा , डॉ अनिल कुमार झा ,कन्हैया झा , रामचंद्र झा , सामाजिक कार्यकर्ता वरुण मिश्रा व अन्य लोग मौजूद थे । समापन से पूर्व मुख्य अतिथि श्री झा ने ब्राह्मण समाज के लोगो को एकजुट होकर इस तरह का कार्यक्रम निरन्तर जारी रखने का अपील किया । उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि समाज के लोगों को अगर उनका जरूरत हो तो बेहिचक उनसे बात करे । इस मौके पर समाज मे अच्छे काम करने बाले कई लोगों को सम्मानित भी किया गया ।
इस मौके पर बटुक से ब्राह्मण बने सभी को ब्राह्मण महासभा का केंद्रीय अध्यक्ष भगवान झा सहित उपस्थित अन्य अतिथियों ने आर्शीवाद दिया ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन तथा सभापति लामिछाने बीच मुलाकात

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com