पर्सा में हथियार के साथ ३ व्यक्ति गिरफ्तार
पर्सा, ८ अप्रील । पर्सा जिला बिन्दवासिनी गांवपालिका–३ नहरचोक से ३ व्यक्ति हथियार के साथ गिरफ्तार हो गए हैं । सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नं. १३ गण के अनुसार पर्सागढी नगरपालिका–५ निवासी ४१ वर्षीय प्रेम ठाकुर, १६ वर्षीय राहुल ठाकुर और ५५ वर्षीय रामजी ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है । उन लोगों के ऊपर आरोप है कि वे लोग लॉङरेञ्ज बंदुक एक थान ओर उसमें प्रयोग होनेवाला एक थान कार्टिज लेकर वे लोग मोटरसाइकिल से जा रहे थे । कहा गया है कि गिरफ्तार व्यक्ति और हथियार के संबंध में अनुसंधान जारी है ।

