वैद्य माओवादी छोड़कर २०० नेता–कार्यकर्ता एकीकृत समाजवादी में प्रवेश
काठमांडू, ८ अप्रील । मोहन वैद्य नेतृत्व में रहे नेकपा क्रान्तिकारी माओवादी से विद्रोह कर २०० नेता–कार्यकर्ता नेकपा एकीकृत समाजवादी में प्रवेश किए हैं । अखिल क्रान्तिकारी के पूर्व अध्यक्ष एवं देशभक्त गणतान्त्रिक मोर्चा के केन्द्रीय सदस्य सेवन्तराज भण्डारी के नेतृत्व में उन लोगों ने विद्रोह किया है ।
बिहिबार एकीकृत समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मोर्चा के अध्यक्ष भण्डारी सहित सभी विद्रोही नेता–कार्यकर्ता को एकीकृत समाजवादी के महासचिव बेदुराम भुसाल ने पार्टी में स्वागत किया । पार्टी प्रवेश करते हुए भण्डारी ने कहा कि वैद्य नेतृत्व में रही पार्टी कभी निर्वाचन बहिष्कार कहती है तो कभी निर्वाचन में सहभागी होने की बात करती है । उन्होंने आगे कहा– ‘फिर आकर निर्वाचन बहिष्कार का निर्णय हुआ है । ऐसी गोल चक्कर में हम लोग नहीं रहना चाहते हैं ।’
नेता भण्डारी ने कहा कि उनके नेतृत्व में २०० से अधिक नेता–कार्यकर्ता नेकपा समाजवादी में प्रवेश किए हैं ।

