Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज में ३२३वीं खाल्सा साजना दिवस की तैयारी

 

पवन जायसवाल, नेपालगन्ज (बाँके)
नयाँ साल वि.सं. २०७९ की उपलक्ष्य में आगामी बैशाख ३ गते शनिवार के दिन ३२३वीं खाल्सा साजना दिवस मनाने की तैयारी हो रही है । यह सिख समुदाय के लिए महान पर्व भी है, जिसको बैशाखी पर्व भी कहा जाता है । बाँके जिला निवासी सिख समुदाय द्वारा चैत्र २५ गते शुक्रवार नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–१२ सुर्खेतरोड में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सिंह सभा हॉल में एक पत्रकार सम्मेलन आयोजन कर पर्व संबंधी जानकारी दी है ।
बताया गया है कि ३२३वीं खाल्सा साजना दिवस विभिन्न कार्यक्रम के साथ मनाया जाएगा । श्री गुरुनानक देव सेवा सोसाइटी इन्टरनेशनल युएसए के आयोजन में सिख समुदाय की शोभा यात्रा में सिख समुदाय की कला–संस्कृति की प्रदर्शन होनेवाली है । विभिन्न प्रकार की झाँकियाँ के साथ सिख समुदाय के लोग सुर्खेतरोड गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सिंह सभा से धम्बोझी चौक, सेतु विक चौक, त्रिवेणी मोड, त्रिभुवन चौक, बीपी चौक होते हुये पुनः गुरुद्वारा पहुँचनेवाले हैं ।

यह भी पढें   जनमत पार्टी के अध्यक्ष में डा. सीके राउत निर्विरोध


सिख समुदाय बाँके तथा गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सिंह सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सरदार के अध्यक्षता में सम्पन्न पत्रकार सम्मेलन कों सभा के प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह सरदार (सोनू) ने संचलान किया । कार्यक्रम में श्री गुरुनानक देव सेवा सोसाइटी इन्टरनेशनल युएसए के मैनेजर दलजीत सिंह सरदार, गुरुद्वारा के वरिष्ठ सचिव अमरजीत सिंह सरदार, कोषाध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह सरदार, नेपाल पत्रकार महासंघ लुम्बिनी प्रदेश के उपाध्यक्ष शुक्रऋषि चौलागाई, सिराज खान, जे. पाण्डे, नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके के पूर्व उपाध्यक्ष रुपा गहतराज, शंकर खनाल, सीमा पार भारत रुपैडिहा के वरिष्ठ पत्रकार मनीराम शर्मा जैसे व्यक्तित्व ने अपना–अपना मन्तव्य व्यक्त किया ।
सिख समुदाय बाँके के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सरदार ने कहा कि नेपाल भर सिख समुदाय के २५–३० हजार लोग हैं । उनके अनुसार पछिले ४० साल से नेपालगन्ज में यह पर्व मनाया जा रहा है । लेकिन कोरोना महामारी रोग के कारण बिगत ४ साल से स्थगित पर्व को नयां साल वि.सं.२०७९ के साथ पुनः शुरु किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com