वीरगंज के माओवादी नेता अन्सारी के ऊपर कारवाही प्रकरणः मधेश प्रदेश ने किया अस्वीकार

वीरगंज, १५ अप्रील । नेकपा माओवादी केन्द्र के लिए वीरगंज महानगर के अध्यक्ष रहबर अन्सारी के ऊपर पार्टी जिला कमिटी द्वारा चैत्र ३० गते कारवाही की गई थी । जिला पार्टी कार्यालय तोड़फोड करने के आरोप में उनको जिला कमिटी ने पार्टी से निष्काशन करने का निर्णय लिया था । लेकिन माओवादी मधेश प्रदेश कमिटी ने जिला द्वारा किया गया निर्णय को अस्वीकार करते हुए अन्सारी को तत्काल कारवाही न करने का निर्णय लिया है ।
माओवादी मधेश प्रदेश समिति के इन्चार्ज गणेश साह का कहना है कि अन्सारी के ऊपर जो आरोप हैं, उसमें अनुसंधान भी जारी है और उनके ऊपर जो कारवाही की बात है, वह भी तत्काल लागू नहीं हो सकती । उन्होंने कहा है कि पार्टी विधान अनुसार जिला कमिटी से कारवाही के लिए सफारिश हो सकता है, लेकिन कारवाही के लिए प्रदेश समिति ने निर्णय होना चाहिए, जो तत्काल संभव नहीं है ।
इधर अन्सारी ने भी कहा है कि जिला पार्टी कार्यालय में जो तोडफोड हुई है, उसमें उनकी कोई भी संलग्नता नहीं है ।

