Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दाङ स्थित एक मस्जिद में आक्रमण, ८ घायल, एक की अवस्था गम्भीर

 

दाङ, २२ अप्रील । दाङ स्थित एक मस्जिद में अज्ञात समूह ने आक्रमण किया है, आक्रमण से ८ व्यक्ति घायल हो गए हैं । घायालों में से एक की अवस्था गम्भीर है । प्राप्त सूचना अनुसार सुनन्त फैजाने रजा मस्जिद में नमाज के समय में उन लोगों के ऊपर घरेलू हथियार और ईट्टा से आक्रमण किया गया था ।
वडा पुलिस कार्यालय लमही के अनुसार लमही नगरपालिका–५ निवासी ६४ वर्षीय जुठे कुरेसी, ३३ वर्षीय अरसद अली, सवविर अली, ५२ वर्षीय मोहम्मद कासिम, २९ वर्षीय सकिल अली, ६५ वर्षीय दिल मोहम्मद मिया, २५ वर्षीय कमाल अली, ४२ वर्षीय मोहम्मद याक दिन अली घायल हो गए हैं । घायलों में से ४ को उपचार के लिए लमही अस्पताल में भर्ती की गई है, बांकी चार को जानकी मेडिकल ले गया है । पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में अनुसंधान हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *