Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर कांग्रेस के सभापति सहित तीन प्रमुख पदाधिकारी द्वारा पार्टी परित्याग

 

जनकपुरधाम, २२ अप्रील । केन्द्र से की गई चुनावी गठबंधन और भागबण्डा का असर देशव्यापी है, इसीक्रम में जनकपुरधाम उप–महानगरपालिका में असंतुष्ट नेपाली कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेताओं ने सामूहिक रुप में पार्टी परित्याग किया है । नेपाली कांग्रेस जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका कमिटी के सभापति मनोज साह, सचिव लालबाबु मिश्र और कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने आज शुक्रबार सामूहिक रुप में पार्टी पद से इस्तीफा दिया है ।
असन्तुष्ट पदाधिकारी का कहना है कि जनकपुरधाम उप–महानगरपालिका में मेयर पद नेपाली कांग्रेस को मिलना चाहिए था, लेकिन जनता समाजवादी पार्टी को देकर पार्टी नेतृत्व ने स्थानीय नेता–कार्यकर्ताओं को अपमान किया है । बताया गया है कि वे लोग अब नेपाली कांग्रेस के साधारण सदस्य भी नहीं रहना चाहते हैं ।
इस्तिफा देनेवाले अध्यक्ष साह जनकपुरधाम उप–महानगरपालिका में मेयर पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत कर रहे थे । उनका कहना है कि गठबंधन के नाम में जब मेयर पद जसपा को दिया जाता है तो अब उनको पार्टी में रहना कोही भी औचित्य नहीं है । लेकिन साह ने यह भी कहा है कि अगर पार्टी नेतृत्व अपनी गलती महसूस कर निर्णय परिवर्तन के लिए तैयार है तो वह पार्टी में वापस हो सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *