वर्तमान सत्ता गठबंधन जब तक रहेगा, तब तक देश की परिस्थिति में सुधार आनेवाला नहीं हैः पोखरेल

काठमांडू, २२ अप्रील । नेकपा एमाले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर पोखरेल ने कहा है कि वर्तमान सत्ताधारी गठबंधन जब तक रहेगा, तब तक देश की परिस्थिति में सुधार आनेवाला नहीं है । उनका कहना है कि वर्तमान सत्ता गबंधन ही देश के लिए संकट है । नेकपा एमाले की चुनावी घोषणापत्र सार्वजनिक कार्यक्रम को शुक्रबार सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उपाध्यक्ष पोखरेल ने कहा– ‘वर्तमान गठबंधन देश की अग्रगमन के लिए बाधक साबित हो चुका है, देश इस गठबंधन से मुक्ति चाहती है । यह गठबंधन राजनीतिक अवसरवाद और सत्तास्वार्थ के जग में निर्मित है, जब तक वर्तमान सरकार रहेगा, तब तक देश को नुक्सान ही होगा ।’
लोकतन्त्र, संविधान और जनादेश को सही दिशा प्रदान करने के स्थानीय चुनाव में सूर्य चिन्ह में मतदान करने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया ।

