भाजपा जिला मंत्री रोहित यादव को पितृ शोक

माला मिश्रा जोगबनी ।
गुरुवार की रात्रि भाजपा जिला मंत्री( अररिया) रोहित यादव के पिता रामजीवन यादव का स्वर्गवास हो गया । वे 80 वर्ष के थे । पारिवारिक लोगों ने बताया की कुछ दिनों पहले उनके पिता की तबियत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें आनन फानन में नेपाल स्थित नोबेल मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान गुरुवार की रात्रि उनका निधन हो गया । उनके निधन की खबर सुनते ही सुबह से ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का तांता लग गया । उनके चाहने वाले तथा उनके समर्थक उनके आवास पर पंहुचे शोक संवेदना प्रकट किए । नेपाली कांग्रेस का प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने भी उनके निधन पर शोक सम्बेदना जताया है ।

