नेपाल का सबसे पहला सेरेमिक टाइल्स नेपोविट हुआ लॉन्च, ब्रांड एंबेसडर हुए राजेश हमाल
कृपया इसे देखिये
काठमांडू,22 अप्रील ।आज एक भव्य कार्यक्रम में नेपाल के उद्योग जगत में नेपाल का पहला सेरेमिक टाइल्स नेपोविट टाइल्स को लॉन्च किया गया । कार्यक्रम में नेपोविट टाइल्स के ब्रांड एंबेसडर राजेश हमाल , चेयरमैन शंभू नाथ झा, मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज रौनियार और डायरेक्टर विभा झा के साथ ही विभिन्न डीलर और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति थी। डायरेक्टर विभा झा ने कहा कि परिवर्तन और सक्षमता के लिए हमें खुद आगे बढ़ना होगा। चेयरमैन शंभू नाथ जी ने कहा कि हमें विश्वास है कि हम नेपाल की मिट्टी को सोना बना कर देश विदेश में अपनी पहचान बनाएंगे। नेपोविट का अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि नेपो का अर्थ नेपाल से है और विट को इतालवी भाषा में सोना कहा जाता है अर्थात नेपाल का सोना नेपोविट । आफ्नो माटो आफ्नो शान के साथ नेपोविट को लॉन्च किया गया ।कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज रौनियार ने भी संबोधन किया और सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।कार्यक्रम में नेपाल की संस्कृति को दर्शाते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुति भी प्रस्तुत की गई।















