Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा और लोसपा के केन्द्रीय सदस्य माओवादी में प्रवेश

 

काठमांडू, २२ अप्रील । जनता समाजादी पार्टी (जसपा) के केन्द्रीय सदस्य डा. अब्दुर रहिम मिकरानी नेकपा माओवादी में प्रवेश किए हैं । आज शुक्रबार माओवादी केन्द्रीय कार्यालय पेरिसडांडा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम मार्फत मिकरानी ने माओवादी ज्वाइन किया है । पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ, वर्षमान पुन, देव गुरुङ, देवेन्द्र पौडेल आदि नेताओं ने मिकरानी सहित पार्टी प्रवेश करनेवाले अन्य लोगों को स्वागत किया ।
इसीतरह जसपा केन्द्रीय सदस्य यमबहादुर घर्तीमगर और प्रदेश समिति सदस्य दिलिप थापा मगर भी माओवादी में प्रवेश किए हैं । इतना ही नहीं, संविधानसभा सदस्य तथा तत्कालीन राजपा के नेता सल्मा बेगम मिकरानी, लोकतान्त्रिक समाजवादी (लोसपा) के केन्द्रीय सदस्य लालबिहारीराय, तत्कालीन राजपा के केन्द्रीय सदस्य हाजी अब्दुल हाफिज जैसे नेता तथा कार्यकर्ता भी माओवादी में प्रवेश किए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *