कलैया उप–नगरपालिका में एमाले की ओर से ४ व्यक्ति का नाम सिफारिश
बारा, २२ अप्रील । बारा जिला स्थित कलैया उप–महानगरपालिका में मेयर पद के प्रत्यासी के रुप में नेकपा एमाले ने ४ व्यक्ति का नाम सिफारिश किया है । एमाले बारा जिला कमिटी की ओर से जिला अध्यक्ष विनोद साह, कलैया नगरपालिका के ही पूर्व मेयर रवीन्द्र दास श्रेष्ठ, कलामोदिन अन्सारी और भगवती दुलाल का नाम सिफारिश हुआ है ।
जिला अध्यक्ष साह के अनुसार उप–मेयर पद के लिए रौशन प्रविन, समिउल्लाह ठकुराई, सायमा खातुन, प्रतिमा यादव का नाम सिपारिश हुआ है । प्रदेश कमिटी में पेश उल्लेखित नामों से किसी एक को छनौट की जाएगी ।

