नेपालगन्ज मे लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा का बिर्सजन
नेपालगन्ज,(बाँके जिला) पवन जायसवाल, कार्तिक २० गते ।
दिपावली के अवसर पर बाँके जिला के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लक्ष्मी गणेश का प्रतिमा रखकर बुद्धवार को बिर्सजन किया गया ।
जिला के बसुदेवपुर गाबिस का वार्ड नं ५ और ६ सुर्जी गाव में स्थानीयबासियों के सहयोग में कार्तिक १७ गते से १९ गते तक लक्ष्मी और गणेश का प्रतिमा राखकर पूजा पाठ बडा धूमधाम के साथ किया गया था ।
दीपावली तथा लक्ष्मीपूजा के दिन से लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा स्थापना करके पूजापाठ किया । मंगलवार के दिन भण्डार का आयोजन भी किया था जिसमें गाव भरके बालबालिकाए, साधु सन्त तथा भक्त जनों ने भण्डारा में प्रसाद ग्राहण किया । भजन कीर्तन भी किया गया था उसी अवसर में सुर्जी गा“व में जवाबी कीर्तन की आयोजन भी की गई थी भारत उत्तर प्रदेश जिला बहराइच नानपारा स्थित के केशव जिद्दी कीर्तनकार और गोण्डा स्थित साधना चंचल गंगवल कीर्तनकार बीच रात भर कडा मुकाबला हुई थी कीर्तन सुन्ने के लिये नेपालगन्ज बाजार नजदीक के गाव“ के कीर्तन प्रेमीयों की सहभागिता रही थी ।
भारत जिला बहराइच नानपारा के केशव जिद्दी कीर्तनकार के ओर प्रमुख गायककार केशव जिद्दी, अनील कुमार ढोलकवादक, लेखककार शिवाजी झिक्कावादकों में कुन्नूलाल, धर्म प्रकाश आदि रहे थे ।
इसी तरह भरत गोण्डा स्थित गंगवल के साधना चंचल कीर्तनकार के ओर प्रमुख गायककार साधना मिश्रा चंचल, हारमोनियम वादक पप्पू, लेखककार आर्दश मिश्र, ढोलक वादक कलीम झिक्कावादकों में धमेन्द्र कुमार, राहूल कुमार आदि रहे थे दोनों टीमों के बीच में रात भर प्रतिस्पर्धा हुई थी दर्शकों की रात भर भीड रही थी ।
लक्ष्मी गणेश पूजा करने में तारा देबी जायसवाल, सल्लाहकार राम गोपाल वर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, अर्जुन यादव, दिपक जायसवाल, राम सुहावन वर्मा, बिजय कुमार जायसवाल, जगत बहादुर वर्मा, श्रीराम जायसवाल, उम्मद अली बेहना लगायत स्थानीयबासियों की सहभागिता में सम्पन्न हुआ है ।
तीन दिनों तक गणेश लक्ष्मी पूजा गुरु प्रसाद मिश्र, घन श्याम पाठक, अजय पाठक आदि लोगों ने पूजापाठ ही थी । प्रतिमा नेपालगन्ज से पूर्व करीब ८ किलो मीटर में रहा कम्दी गाबिस स्थित राप्ती नदी की सिंधनिया घाट में बिसर्जन की गई सल्लाहकार रामगोपाल बर्मा ने यह बताया ।

