निर्वाचन आयोग ने मन्त्री झाँक्री से मांगा स्पष्टीकरण

काठमांडू, २७ अप्रील । निर्वाचन आयोग ने शहरी विकास मन्त्री रामकुमारी झाँक्री से स्पष्टीकरण मांग किया है । निर्वाचन आचारसंहिता लागू होने के बाद मन्त्री झाँक्री अमेरिका भ्रमण में गई थी, इसी प्रसंग में आयोग ने स्पष्टीकरण माग किया है ।
निर्वाचन आयोग का कहना है कि निर्वाचन आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी पदाधिकारी को विदेश जाना है तो आयोग से अनुमति लेना होगा, जो मन्त्री झाँक्री ने नहीं की है । बताया गया है कि मन्त्री झाँक्री के विरुद्ध आयोग में उजुरी पंजीकृत हुई थी, आयोग की प्रारम्भीक छानबिन में ही यह बात पुष्टी हुई है कि वह आयोग के जानकारी दिए बिना ही अमेरिका भ्रमण में गई है ।
प्राप्त सूचना अनुसार आयोग द्वारा स्पष्टीकरण माग होने पर मन्त्री झाँक्री ने आयोग को स्पष्टीकरण भी दी है, लेकिन स्पष्टीकरण में क्या लिखा गया है, वह सार्वजनिक नहीं हुआ है ।

