अब हफ्ता में दो दिन सरकारी छुट्टी
काठमांडू, २७ अप्रील । नेपाल सरकार ने निर्णय किया है कि अब देश में दो दिन सरकारी छुट्टी दी जाएगी । मंगलबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने ऐसा निर्णय किया है । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा के प्रेस प्रमुख गोविन्द परियार के अनुसार दो दिन छुट्टी संबंधी सरकारी निर्णय आगामी जेष्ठ १ गते से लागू होगी ।
निर्णय अनुसार अब सरकारी कर्मचारी तथा सरकारी कार्यालयों में शनिबार और आइतबार दो दिन छुट्टी रहेगी । नयां निर्णय अनुसार अब कार्यालय समय सुबह ९ः३० से शाम ५ः३० बजे तक रहेगा ।

