Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी निर्णय स्वीकार करना होगा, नहीं तो राजनीतिक यात्रा कठिन हैः थापा

 
गगनकुमार थापा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २७ अप्रील । नेपाली कांग्रेस पार्टी के महामन्त्री गगन कुमार थापा ने कहा है कि पार्टी द्वारा जो निर्णय हुआ है, उसको सभी कार्यकर्ताओं को स्वीकार करना होगा । उन्होंने यह भी चेतावनी दिया है कि अगर पार्टी निर्णय को स्वीकार नहीं किया जाता तो राजनीतिक यात्रा सहज नहीं हो सकता ।
महामन्त्री थापा ने कहा है कि वैशाख ३० गते के लिए तय स्थानीय चुनाव के संबंध में पार्टी ने जो निर्णय किया है, उससे कहीं कार्यकर्ता अन्याय में पड़ने की खबर आ रही है । उन्होंने आगे कहा– ‘आगर ऐसा है तो उसका हिसाब–किताब होगा, अन्याय में पड़नेवालों को न्याय मिलेगा । लेकिन चुनाव के समय में इसमें विवाद करना ठीक नहीं है । तत्काल के लिए सभी को पार्टी निर्णय स्वीकार करना होगा ।’
स्वतन्त्र उम्मीदवारी मनोनयन करनेवालों को उम्मीदवारी वापस करने के लिए भी महामन्त्री थापा ने आग्रह किया है । उन्होंने कहा– ‘स्वतन्त्र उम्मीदवारी देनेवालों को मैं उम्मीदवारी वापस करने के लिए आग्रह करता हूँ । हम लोगों के पास दो दिनों का समय है, अगर आप लोग अन्याय में हैं तो मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि उसकी क्षतिपुर्ति होगी, पार्टी से ही ऐसा निर्णय होगा । लेकिन स्वतन्त्र उम्मीदवारी वापस करना होगा ।’
महामन्त्री थापा ने चेतावनी दिया है कि पार्टी निर्णय को उलंघन करनेवालों की राजनीतिक यात्रा सहज होनेवाला नहीं है । उन्होंने कहा– ‘इससे पहले बागी उम्मीदवारी दिनेवालों को इस बार हम लोगों ने टिकट नहीं दिया । क्योंकि उन लोगों के ऊपर जो कारवाही हुई थी, अभी तक वह लागू है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com