८ हजार उम्मीदवारों ने वापस किया उम्मीदवारी
काठमांडू, ३० अप्रील । वैशाख ३० गते के लिए तय स्थानीय चुनाव में उम्मीदवारी मनोनयन करनेवाले ८ हजार से भी अधिक उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस किया है । निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता शालिकराम शर्मा पौडेल ने कहा है कि अनुमानित १ लाख ५३ हजार ने विभिन्न पदों में उम्मीदवारी दी है, उसमें से लगभग ८ हजार ने अपनी उम्मीदवारी वापस किया है । उन्होंने कहा कि अब करीब १ लाख ४५ हजार उम्मीदवार चुनावी प्रतिस्पर्धा में सहभागी होने जा रहे हैं ।

