Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में पाँचवें ‘ओपन हाउस फर कन्सुलर शिकायत’ कार्यक्रम

 

वीरगंज, ३० अप्रील । ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ अन्तर्गत, वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने आज (३० अप्रिल २०२२) पांचवें “ओपन हाउस फर कन्सुलर गुनासो कार्यक्रम का आयोजन किया । वीरगंज स्थित वाणिज्य दूतावास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्ल्यामर डेकर हब (चितवन), डाबर नेपाल, ब्रिटानिया, शिव शक्ति, इन्द्रेणी इन्टेरियर्स प्रा.लि. (चितवन) और राजन ट्रेड सप्लायर्स (वीरगन्ज) में काम करनेवाले बहुत सारे भारतीय नागरिकों की शिकायत एवं समस्या को सम्बोधन किया गया ।
नेपाल में रहनेवाले भारतीय नागरिकों की समस्या सुनने के लिए और समस्या पहचान कर समस्या समाधान में सहजीकरण करने के लिए नियमित रुप से यह कार्यक्रम आयोजन हो रहा है । महावाणिज्य दूतावास वीरगंज के अनुसार कार्यक्रम हर महीने की अन्तिम शनिबार आयोजन होता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *