Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बनेपा नगरपालिका के मेयर द्वारा एमाले पार्टी परित्याग

 

काठमांडू, ३० अप्रील । बनेपा नगरपालिका के मेयर लक्ष्मीनरसिंह वादे ने नेकपा एमाले पार्टी परित्याग किया है । वादे वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न स्थानीय चुनाव में नेकपा एमाले की ओर से महानगरपालिका में मेयर निर्वाचित हुए थे । इस बार भी वह चुनावी प्रतिस्पर्धा करना चाहते थे । लेकिन एमाले ने नगर इन्चार्ज रत्नकुश रंजीतकार को टिकट देने का निर्णय किया ।
आज शनिबार वादे ने एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए कहा कि उनके घर में एमाले के ४ संगठित सदस्य हैं, चारों सदस्यों ने एमाले की साधारण सदस्यता को भी परित्याग करने का निर्णय लिया है । उन्होंने कहा है कि बनेपा में एमाले को मजबूत बनानेवाले वही हैं । उन्होंने यह भी कहा है कि सोमबार कार्यालय खुलते ही वह मेयर पद से इस्तिफा देनेवाले हैं ।
स्मरणीय है, वादे नेकपा एमाले के भीतर गोकुल बास्कोटा के कट्टर आलोचक थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com