Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनकुटा में मिल गया १ हजार की नक्कली नोट

 

धनकुटा, ३० अप्रील । धनकुटा में एक हजार रुपये की नक्कली नेपाली नोट मिली है । धनकुटा पुलिस से प्राप्त सूचना अनुसार धनकुटा नगरपालिका–७ स्थित एक पसल से उक्त नोट प्राप्त हुई है । पसल के संचालक युवक तिम्सिना हैं । तिम्सिना ने ही नक्कली नोट प्राप्त होने की सूचना धनकुटा पुलिस को दिया है । पुलिस ने को उक्त पसल से प्राप्त ६५÷८००९८७ नम्बर की नक्कली नोट सार्वजनिक किया है ।
धनकुटा पुलिस ने कहा है कि नोट संबंध अनुसंधान जारी है । इससे पहले भी धनकुटा में नक्कली नोट मिला था । लोगों में चर्चा है कि चुनाव की पूर्व संन्ध्या में धनकुटा स्थित बाजारों में और भी नक्कली नोट होने की संभावना है । पुलिस ने यह भी कहा है कि इसके संबंध में भी गहन अनुसंधान हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *