Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बुद्ध एयर का टायर पंचर होने से भैरहवा विमानस्थल अवरुद्ध

 

रुपन्देही, ३० अप्रील । भैरहवा स्थित गौतम बुद्ध विमानस्थल में स्थित एक एयर (हवाई जहाज) का टायर पंचर होेन से भैरहवा विमानस्थल अवरुद्ध हो गया है । भैरहवा से काठमांडू आने के लिए तैयार बुद्ध एयर की टायर धावन मार्ग में ही पंचर हो गया है । प्राप्त सूचना अनुसार टायर विस्फोट होकर पंचर हो गया है । जिसके करण विमान स्थल की उडान और अवतरण अवरुद्ध हो गया है ।
नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण भैरहवा कार्यालय का कहना है कि विमान में दो बालबालिका के साथ ७० यात्रु हैं, टायर पंचर होने से विमान धावनमार्ग में ही पड़ा हुआ है और चेकजांच का काम जारी है । जिसके चलते भैरहवा विमानस्थल में अवतरण के लिए तय विमानों को देश के अन्य विमानस्थल की ओर भेज दिया गया है । बुद्ध एयर का कहना है कि भैरहवा से काठमांडू उडान के लिए तय उडान नं. ८५६ नं. की जहाज में समस्या आई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com