Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पोखरा महानगरपालिका में एमाले की ओर से सार्वजनिक हुआ चुनावी घोषणापत्र

 

काठमांडू, ३० अप्रील । नेकपा एमाले से पोखरा महानगरपालिका में उम्मीदवारी देनेवालों ने अपना चुनावी घोषणापत्र सार्वजनिक किया है । नेकपा एमाले महानगरपालिका कमिटी की ओर से सार्वजनिक घोषणापत्र में पोखरा की विकास संबंधी विषयों को समेटा गया है ।
प्राप्त विवरण अनुसार महानगर के भीतर संचालित यातायात प्रणाली को व्यवस्थित करने के लिए मनोरेल और मेट्रोरेल भी संचालन की जाएगी । इसीतरह मध्यपहाडी लोक मार्ग की द्रूत निर्माण, केरुङ–काठमांडू–पोखरा–लुम्बिनी रेलमार्ग संचालन, कोरला–भैंसालोटन मार्ग होते हुए अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार पर्वद्र्धन जैसे विषय को भी चुनावी घोषणापत्र में समेटा गया है ।
स्मरणीय है, नेकपा एमाले की ओर से पोखरा महानगरपालिका में कृष्ण थापा ने मेयर और मंजुदेवी गुरुङ ने उपमेयर में उम्मीदवारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com