चुनावी सभा को सम्बोधन के लिए प्रधानमन्त्री देउवा आज जा रहे हैं विराटनगर

काठमांडू, ४ मई । नेपाली कांग्रेस ने आज से देशव्यापी चुनावी आमसभा शुरु किया है । चुनावी सभा अभियान अन्तर्गत आज प्रथम दिन मोरङ जिला स्थित विराटनगर में चुनावी सभा होने जा रहा है । चुनावी सभा को सम्बोधन के लिए पार्टी सभापति भी रहे प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा आज विराटनगर पहुँच रहे हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार सभा को सम्बोधन के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल, महामन्त्री विश्वप्रकाश शर्मा भी विराटनगर पहुँच रहे हैं । विराटनगर महानगरपालिका में नेपाली कांग्रेस की ओर से नागेश कोइराला ने मेयर पद में उम्मीदवारी दिया है । नागेश डा. शेखर कोइराला के पारिवारिक सदस्य भी हैं ।

