Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गांवपालिका अध्यक्ष के प्रत्यासी विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी

 

ओखलढुंगा, ४ मई । नेकपा एमाले की ओर से गांवपालिका अध्यक्ष पद में उम्मीदवारी देनेवाले एक उम्मीदवार के विरुद्ध अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी की है । प्राप्त सूचना अनुसार ओखलढुंगा जिला लिखु गांवपालिका में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी देनेवाले मिलन कुमार विष्ट के विरुद्ध जिला अदालत भक्तपुर ने गिरफ्तारी वारंट जारी की है ।
विष्ट विरुद्ध जिला पुलिस कार्यालय ओखलढंगा में दो नागरिकता लेने का आरोप दर्ज है । प्राप्त सूचना अनुसार उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय से मिलन कुमार विष्ट और ओखलढुंगा जिला प्रशासन कार्यालय से होमबहादुर विष्ट के नाम से दो नागरिकता लिया है । ओखलढुंगा पुलिस ने भी कहा है कि विष्ट के विरुद्ध दो नागरिकता लेने के आरोप में उजुरी हुई है, उसके संबंध में अनुसंधान भी हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *