Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवलपरासी में पिता की हत्या आरोप में युवक गिरफ्तार

 

नवलपरासी, ४ मई । पिता की हत्या आरोप में नवलपरासी पुलिस ने एक युवा को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने रामग्राम नगरपालिका–१४ प्रसावल निवासी ३२ वर्षीय बालगोविन्द यादव को गिरफ्तार किया है । आरोप है कि उन्होंने अपने ही पिता ५२ वर्षीय शंकर यादव का हत्या किया है ।
घटना सोमबार रात की है । उस रात बालगोविन्द ने पिता शंकर के ऊपर मारपिट किया । मारपिट से गम्भीर घायल शंकर को उपचार के लिए पृथ्वीचन्द्र अस्पताल ले गया, लेकिन वहां उपचार संभव ना होके के कारण उनको भैरहवा स्थित मेडिकल कॉलेज ले जा रहा था । पुलिस का कहना है कि रास्ते में ही शंकर ने दम तोड़ दिया । पुलिस ने बालगोविन्द को नियन्त्रण में लेकर अन्य आवश्यक कारवाही आगे बढाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *