नेपाली कांग्रेस के साथ १५–२० साल गठबंधन कायम रह सकता हैः प्रचण्ड

चितवन, ५ मई । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने दावा किया है कि नेपाली कांग्रेस के साथ आज के दिन जो सत्ता और चुनावी गठबंधन हुआ है, वह आगामी १५–२० साल तक भी कामय रह सकता है । लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त प्रस्तुत किया है । वह है– भरतपुर महानगरपालिका में रेणु दाहाल और मित्रसेन अधिकारी (सत्ता गठबंधन) टिम को आगामी चुनाव में विजयी बनाना होगा ।
आज बिहिबार चितवन जिला स्थित भरतपुर में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि अगर भरतपुर में कांग्रेस–माओवादी गठबन्धन को अस्वीकार किया जाता है तो देश दुर्घटना में पड़ने की संभावना है । उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भरतपुर महानगर में रेणु और मित्रसेन की टीम विजयी होते हैं तो माओवादी–कांग्रेस गठबन्धन १५–२० साल जाने की संभावना है ।
नेपाली कांग्रेस के नेता टेकप्रसाद गुरुङ को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘अगर आप लोगों को लगता है कि वर्तमान गठबंधन राष्ट्र की आवश्यकता है, गणतन्त्र और लोकतन्त्र के लिए आवश्यक है, देश की विकास और समृद्धि के लिए आवश्यक है, तो आप लोग हंसिया हथौडा में भी वोट दे सकेत हैं, अगर इस बात को नहीं समझ पाते हैं तो देश दुर्घटना में जाने की संभावना है ।’ उन्होंने आगे कहा– ‘अगर आप लोग वर्तमान टीम को चुनाव में विजयी बनाएंगे तो यह गठबंधन १०–१५–२० साल तक आगे जा सकता है, यह मेरी प्रतिबद्धता है ।’

