Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गठबंधन के विरुद्ध षडयन्त्र हो रहा है, रेणु को चुनाव में जितना हमारा भी कर्तव्य हैः देउवा

 
शेरबहादुर देउवा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ५ मई । नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि भरतपुर महानगरपालिका में नेकपा माओवादी केन्द्र के उम्मीदवार रेणु दाहाल को चुनाव में जितना नेपाली कांग्रेस का भी कर्तव्य है । सत्ताधारी गठबंधन की ओर से आज भरतपुर में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री भी रहे देउवा ने कहा– ‘यहां गठबंधन टूटाने का षडयन्त्र हो रहा है । ऐसी षडयन्त्र में कांग्रेस को नहीं फंसना चाहिए, अगर हम लोग षडयन्त्र में फंस जाते हैं तो पार्टी भी खत्तम हो जाएगी ।’
गठबंधन से उम्मीदवारी देनेवाली रेणु दाहाल को चुनाव में जिताने के लिए आग्रह करते हुए सभापति देउवा ने आगे कहा– ‘आज उनको (रेणु) सहयोग करें । कल हम लोगों को भी अवसर मिल सकता है, हम लोग आग्रह कर सकते हैं कि अब हमारे लिए छोड़ दीजिए । इसीलिए आज उनको चुनाव में विजयी बनाना हमारी भी कर्तव्य है ।’ पार्टी निर्देशन विरुद्ध गतिविधि न करने के लिए भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com