मतगणना को सीसीटिभी से निगरानी करने की तैयारी में आयोग
काठमांडू, ११ मई । दो दिनों के बाद स्थानीय चुनाव होने जा रहा है, चुनाव के बाद शुरु होनेवाला मतगणना को सीसीटिभी के माध्यम से निगरानी करने की तैयारी निर्वाचन आयोग ने की है । ऐसी निगरानी केन्द्र से ही होनेवाला है ।
निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता शालिकराम पौडेल ने कहा है कि सभी पालिका स्थित मतगणना स्थल में सीसीटिभी जडान कर उससे निगरानी करने की तैयारी हो रही है । उनके अनुसार देशभर स्थित सभी ७५३ पालिका की निगरानी आयोग केन्द्रीय कार्यालय से ही होगा ।
प्रवक्ता पौडेल के अनुसार कूल ७५३ पालिकाओं में से लगभग ५०० पालिका में सीसी टिभी कैमरा जडान हो चुका है, बांकी पालिका में कल विहीबार तक कैमार जडान का काम सम्पन्न होनेवाला है ।

