काठमांडू से धनगढी के लिए प्रस्थान श्री एयरलाइन्स विमान का इंजीन फेल, काठमांडू वापस कर सुरक्षित अवतरण

काठमांडू, ११ मई । काठमांडू से धनगढी के लिए प्रस्थान श्री एयरलाइन्स की एक विमान का इंजीन फेल हो गया है । इंजीन फेल होने की सूचना प्राप्त होते ही विमान चालक ने विमान को काठमांडू वापस किया और उसको सुरक्षित अवतरण करवाया है और प्राविधिक परीक्षण हो रहा है । विमान में यात्रु और चालक दल के सदस्यों के साथ कूल ८७ व्यक्ति थे । प्राप्त सूचना अनुसार सभी सकुशल हैं ।
बताया गया है कि श्री एयरलाइन्स को आकस्मिक अवतरण कराने के कारण इण्डिगो, सिंगापुर और यति एयरलाइन्स के विमानों को कुछ देर तक आकाश में ही होल्ड करना पड़ा है ।

