विदाई मैच के केवल 5,000 टिकट
आम लोगों के लिए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के वानखेड़े स्टेडियम पर होने वाले विदाई टेस्ट मैच के केवल 5,000 टिकट ही उपलब्ध होंगे। इस स्टेडियम की क्षमता करीब 33,000 है। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने बुधवार को कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ तेंदुलकर के 200वें टेस्ट के लिए केवल 5,000 टिकट ही लोगों को दे पाएगा।
मुंबई। आम लोगों के लिए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के वानखेड़े स्टेडियम पर होने वाले विदाई टेस्ट मैच के केवल 5,000 टिकट ही उपलब्ध होंगे। इस स्टेडियम की क्षमता करीब 33,000 है।
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने बुधवार को कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ तेंदुलकर के 200वें टेस्ट के लिए केवल 5,000 टिकट ही लोगों को दे पाएगा।
एमसीए के कोषाध्यक्ष विनोद देशपांडे ने यहां पत्रकारों से कहा कि हमारे ज्यादातर टिकट प्रतिबद्धता वाले हैं। लोगों को खरीदने के लिए केवल 5,000 टिकट ही मिल पाएंगे। इसमें से 1,500 विशेष टिकट 10,000 रुपए के हैं।
उन्होंने कहा कि यह सत्र का टिकट होगा, दिन का टिकट नहीं। इस मैच के टिकट की इतनी मांग है कि हम सचिन के बल्लेबाजी करने आने वाले दिन लोगों की भीड़ से बचना चाहते हैं।






