मतगणना आज से ही शुरु करने की तैयारी
सप्तरी, १३ मई । निर्वाचन आयोग ने कहा है कि आज शाम ५ बजे चुनाव खत्तम होने के बाद आज से ही मतगणना शुरु किया जाएगा, इसकी तैयारियां हो रही है । आयोग ने कहा है कि मतदान सम्पन्न होने के बाद मुचुल्का तैयार कर मतपेटिका मतगणना स्थल तक पहुँचाया जाएगा, उसके बाद सर्वदलीय बैठक रखकर मतगणना प्रक्रिया शुरु की जाएगी । बताया गया है कि कुछ स्थानों में देर से मतदान शुरु हुआ है, ऐसे जगहों में ५ बजे के भीतर मतदान स्थल में पहुँचनेवालों को मतदान की अवसर प्रदान की जाएगी ।

