Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देउवा चुनाव स्थगित करना चाहते थे, लेकिन एमाले के कारण ही संभव हो पाया हैः ओली

 
केपीशर्मा ओली/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १३ मई । नेकपा एमाले के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने दावा किया है कि प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा वैशाख ३० गते (आज) के लिए तय स्थानीय चुनाव को स्थगित करना चाहते थे, लेकिन एमाले के कारण ही यह संभव हो पाया है । भक्तपुर जिला सूर्यविनायक नगरपालिका बोलकोट स्थित मतदान केन्द्र में मतदान करने के बाद पत्रकारों से उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
अध्यक्ष ओली ने कहा– ‘शेरबहादुर जी तो वैशाख ९ गते भी चुनाव स्थगित संबंधी प्रस्ताव लेकर आए थे, मैंने प्रस्ताव को विरोध किया । मैं जनता था कि पहले से ही उन लोगों की नियत सही नहीं है ।’ उन्होंने कहा कि गठबंधन में सहभागी अन्य दल के नेता भी स्थानीय चुनाव एक साल बाद चैत्र में करने के लिए प्रस्ताव कर रहे थे ।
अध्यक्ष ओली ने यह भी दावा किया है कि जारी स्थानीय चुनाव में नेकपा एमाले ही प्रथम पार्टी के रुप में स्थापित होनेवाली है । उन्होंने कहा कि पाँच दलीय गठबंधन से अधिक मत एमाले को प्राप्त होनेवाला है । उनका आरोप है कि एमाले की जीत से डरा कर देश के कुछ मतदान स्थलों में सत्ताधारी गठबंधन में शामील राजनीतिक कार्यकर्ता तोड़फोड़ और अराजक गतिविधि में उतर आए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed