Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मतपत्र सार्वजनिक करनेवाले डा. भट्टराई से निर्वाचन आयोग द्वारा स्पष्टीकरण मांग

 
डा. बाबुराम भट्टराई, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १३ मई । निर्वान आयोग ने जनता समाजवादी पार्टी के नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई से स्पष्टीकरण मांग किया है । आयोग का कहना है कि डा. भट्टराई ने निर्वाचन (कसुर तथा सजाय) ऐन, २०७३ की दफा ९ की उपदफा २ बमोजि कसूर किया है । उक्त कसूर के संबंध में २४ घंटों के भीतर स्पष्टीकरण पेश करने के लिए आयोग ने डा. भट्टराई से कहा है ।
स्मरणीय है, आज सुबह मतदान करने के बाद अपनी मतपत्र डा. भट्टराई ने फेशबुक मार्फत सार्वजनिक किया था । कानून अनुसार मतदान गोप्य है, इसतरह मतपत्र सार्वजनिक करना गैर कानूनी है । इसी प्रसंग में आयोग ने डा. भट्टराई के साथ स्पष्टीकरण मांग किया है । मतपत्र सार्वजनिक होने के बाद शुरु आलोचना पर टिप्पणी करते हुए डा. भट्टराई ने दावा किया है कि मतदान गोप्य नहीं हो सकता, यह व्यक्ति की स्वतन्त्रता है । उन्होंने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी मतपत्र सार्वजनिक करना चाहते हैं तो यह उनकी स्वतन्त्रता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed