प्रधानमंत्री बालेन को मनीष झा का जवाब…सरकार में कोई अकेला नहीं होता
काठमांडू, सावन २३ – रास्वपा नेता मनीष झा ने प्रधानमंत्री द्वारा कही गई बात का जवाब दिया है । प्रधानमंत्री बालेन ने लिखा था कि वे अकेले लड़ रहे हैं जिसका जवाब देते हुए मनीष झा ने कहा कि सरकार में कोई अकेला नहीं होता है ।
मनीष झा ने फेसबुक पर लिखा है कि “इस सरकार को परिवर्तन के लिए जनादेश मिला है । और जनादेश सरकार में कोई अकेला नहीं है । हम सभी साथ में हैं । कल (शुक्रवार) सदन में कहे अनुसार, नियत और आशय में किसी तरह की कोई शंका नहीं है लेकिन कई ऐसे पक्ष हैं जिनमें सुधार की आवश्यकता है । उन्होंने लिखा है कि “ये महान ऐतिहासिक अवसर बेकार न जाए इसके लिए सजग रहने और सचेत कराने का काम निरंतर करते रहेंगे । ” आगे अपने विचार को लिखते हुए उन्होंने कहा है कि जननिर्वाचित सरकार को जनता के साथ में होना चाहिए । आगे लिखते हैं “मैं सकार के साथ में हूँ । यहाँ कोई अकेला नहीं है ।”
प्रधानमंत्री बालेन ने बीति रात फेसबुक पर लिखा था कि “धीरज से काम लें, कुछ समय लगेगा , सही समय आने में । देर से ही सही लेकिन गलत नहीं होगा । कभी कभी वास्तविक अवस्था देखने और सुनने से अलग होती है । कभी कभी अकेले लड़ना पड़ता है । ये पहली बार नहीं हुआ है ।”


