प्रधानमन्त्री देउवा को अपने ही वार्ड में झट्का, कांग्रेस उम्मीदवार विद्रोही उम्मीदवार से पराजित

डडेलधुरा, १४ मई । प्रधानमन्त्री एवं नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा डडेलधुरा जिला कन्यायपुर गांवपालिका वार्ड नंं १ के स्थायीबासी हैं । यही वार्ड में देउवा को चुनावी झटका लगा है । कान्यपुर–१ में नेपाली कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवारी देनेवाले चन्द्र देउवा विद्रोही उम्मीदवार नरेश भण्डारी से पराजित हो गए हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार विजयी भण्डारी ने ६७३ मत प्राप्त किया है । कांग्रेस उम्मीदवार देउवा ने ५४४ मत प्राप्त किया है । गृह जिल्ला डडेलधुरा में पार्टी सभापति देउवा के प्रतिद्वन्द्वी के रुप में रहे कर्णबहादुर मल्ल समूह से भण्डारी उम्मीदवार बने थे । देउवा और मल्ल के बीच जारी द्वन्द्व के कारण मल्ल समूह ने नेपाली कांग्रेस (वीपी) पार्टी से जिला के सभी क्षेत्र में उम्मीदवारी दी है । भण्डारी भी मल्ल समूह से ही उम्मीदवार बन गए थे ।

