Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के विकास महिला रीना कुमारी साह मेयर गिनती में आगे

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
नेपाल के विकास महिला के रूप में चर्चित मौलापुर के मेयर रिना कुमारी शाह वोटो की गिनती में आगे चल रही है। ताजा रुझान के मुताबिक वे 1701मत लायी है वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेकपा माओवादी केन्द्र के उम्मीदवार राम प्रवेश यादव1358मत लाये हैं। नेकपा समाजवादी के राम कल्याण यादव मात्र370मत ही ला सके हैं। नेकपा एमाले के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री प्रभु साह की धर्म पत्नी रीना कुमारी साह विकास के मामले पूरे नेपाल में चर्चित रही है। छात्राओं को निशुल्क साईकिल, गरीब महिलाओं को निशुल्क गैस चुल्हा, गरीव दलितो को मकान, फ्री वाई-फाई, स्मार्ट सिटी का नींव, नेपाल के सवसे प्राचीन पुरातात्विक पतौरा केमहादेव मंदिर को विश्व संपदा सूची में शामिल के लिए प्रयासरत जैसे कायम की है। सड़क नाला, विजली, पेयजल, सिंचाई के लिए बोरिंग जैसे समस्या का पूर्ण निदान शत प्रतिशत इस नगरपालिका में है। सरस स्वभाव, मृदुभाषी रीना कुमारी साह को उनके प्रखर बिरोधी भी काम की तारीफ की है। यही कारण है कि बिहार के कई मंत्री, बिधायक का भी इनके चुनाव के प्रति दिलचस्पी हैं।

यह भी पढें   अद्वैत वेदांत की रोशनी में महावाक्य "तत् त्वं असि" का दार्शनिक विवेचना : डॉ.विधुप्रकाश कायस्थ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed