सर्लाही स्थित धनकौल गांवपालिका में नेपाली कांग्रेस के साह विजयी
सर्लाही, १६ मई । सर्लाही जिला स्थित धनकौल गांवपालिका अध्यक्ष में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार रामआश्रय साह विजयी हुए हैं । साह ने ४ हजार ४ सौ ७७ मत प्राप्त किया है । साह के निकटतम प्रतिद्वन्द्वी एकीकृत नेकपा माओवादी केन्द्र के उम्मीदवार फकिरा महतो ने ३ हजार ३ सौ ७८ मत प्राप्त किया है । निर्वाचित साह निवर्तमान गांवपालिका अध्यक्ष भी हैं ।
गांवपालिका उपाध्यक्ष में नेपाली कांग्रेस से ही अकली सहनी ४ हजार ५ सौ ४ मत के साथ विजयी हुई हैं । सहनी भी निवर्तमान उपाध्यक्ष ही हैं । उनकी निटकतम प्रतिस्पर्धी माओवादी केन्द्र की निलमदेवी सहनी ने ३ हजार २ सौ २५ मत प्राप्त किया है ।
धनकौल गांवपालिका में कूल ७ वडा है, जिसमें नेपाली कांग्रेस ने ४, नेकपा माओवादी केन्द्र ने २ और नेकपा एमाले ने १ वडा में जीत हासील की है ।

