Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भक्तपुर नगरपालिका में अत्याधिक मत के साथ नेपाल मजदूर किसान पार्टी के उम्मीदवार विजयी

 

भक्तपुर, १६ मई । भक्तपुर जिला स्थित भक्तपुर नगरपालिका प्रमुख में नेपाल मजदूर किसान पार्टी के सुनील प्रजापति अत्याधिक मत के साथ विजयी हुए हैं । प्रजापति निर्वतमान मेयर भी हैं । विजयी प्रजापति ने २९२०० मत प्राप्त किया है । उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार ३३५२ मत प्राप्त किया है । इसीतरह नेकपा एमाले के उम्मीदवार रवीन्द्र लामिमस्यू ने २८३७, राप्रपा के बद्री लाखाजू ने ११३८, माओवादी केन्द्र के तुल्सीभक्त सुवाल ने ७४२, राष्ट्रीय जनमोर्चा के रामभक्त किजू ने ४१४ मत प्राप्त किया है ।
भक्तपुर नगरपालिका में सभी वडा और पदाधिकारी में नेपाल मजदूर किसान पार्टी के प्रतिनिधियों ने ही जीत हासिल की है । उपमेयर पद में विजयी रजनी जोशी ने २९६९५ मत प्राप्त किया है । उनकी निकटम प्रतिद्वन्द्वी नेकपा एमाले की उम्मीदवार रंजना खर्बुजा ने २७८४ मत प्राप्त की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com